सोमवती अमावस्या पर सिद्ध पीठ काली माई मंदिर में गूंजा दुर्गा चालीसा पाठ

महिला शक्ति महासंघ के तत्वावधान में महाआरती व प्रसाद वितरण, सैकड़ों महिलाओं ने लिया धर्म लाभ

(जबलपुर)   जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के निर्देशानुसार महिला शक्ति महासंघ द्वारा सोमवती अमावस्या के अवसर पर सदर काली माई मंदिर सिद्ध पीठ में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत सायंकाल 6 बजे से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में तीन बार दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।

धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों माताओं एवं बहनों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती किरण ठाकुर, मीनू पिल्ले, नीलू स्वामी, अनिता कश्यप तथा पिंकी गुप्ता सहित महिला शक्ति महासंघ की कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रांत अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी ने आगामी श्रावण मास के प्रथम सोमवार, 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने का आग्रह किया।
✍️ मुरारी लाल तिवारी
 RPKP INDIA NEWS
             जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें