जनपद पंचायत पलेरा में विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर आयोजित

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रौत्रिय के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे के निर्देशन में जनपद पंचायत पलेरा सीईओ अरविंद कुमार बोरकर द्वारा जनपद पंचायत पलेरा में विकासखंड स्तरीय जन कल्याण शिविर आयोजित किये गये। जनपद सीईओ श्री अरविंद कुमार बोरकर ने बताया कि शिविर में 6318 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 6282 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया एवं बाकी जांच उपरांत निराकरण होंगे।

शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल संबल योजना, प्रवासी श्रमिक पंजीयन एवं लाभ वितरण, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित सेवाएं और राजस्व सीमांकन बटवारा एवं अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण मौके पर करने निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही शिविर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक आयुष विभाग के डॉक्टर दवाइयां उपलब्ध रही महिला बाल विकास, कृषि विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, कुल मिलाकर 8 विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपनी योजनाएं एवं विभाग से संबंधित जानकारी हितग्राहियों को दी गई तथा गांव ग्रामीण पंचायत से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके आवेदन लेकर मौके पर निराकरण किया गया। लंबित प्रकरणों को जल्द ही समाधान करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सुश्री एकता तिवारी सहायक यंत्री, सेक्टर प्रभारी सब इंजीनियर, ब्लॉक समन्वयक एवं 71 ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं जनपद अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें