मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने किया श्री महाकाल महालोक का भ्रमण और देखा लाइट एंड साउंड शो

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के बैंड द्वारा “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार सहित अन्य प्रतिमाओं की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव व केंद्रीय मंत्री श्री श्री मनोहर लाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रुद्र सागर में आयोजित लाइट एंड साउंड शो देखा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें