मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को भेंट किए स्मृति चिन्ह

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी आवास,और ऊर्जा,मंत्री श्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रात्रि बाबा श्री महाकाल की शयन आरती शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने भक्ति में लीन होकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सहित जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को महाकाल मन्दिर की अनूकृति भेंट की और कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें