कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनीटरिंग सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाए : केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल

स्वच्छता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें संचालित
सिंहस्थ: 2028 को प्रदेशवासी मिलकर बनायेंगे भव्य और दिव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन की राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक
सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

(भोपाल) सिंहस्थ : 2028 के लिए नगरीय विकास विभाग द्वारा स्वच्छता, पेयजल, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा, परिवहन तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएँ। सिंहस्थ महापर्व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व का आयोजन है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ उसी स्तर के अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ। उक्त निर्देश केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक संकुल भवन स्थित कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे ऊर्जा एवं स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें