मोहर्रम पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

(कटनी) मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।      कलेक्टर श्री तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी उपखंड दंडाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मोहर्रम के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।       उल्लेखनीय है कि मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व मोहर्रम शुक्रवार, 26 जून को मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों, मस्जिदों एवं ईदगाहों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो 26 जून तक जारी रहेंगे।प्रशासन ने जिला मुख्यालय से लेकर सभी अनुभाग स्तर तक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम आयोजकों एवं मस्जिद कमेटियों से समन्वय बनाए रखें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हों।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें