संभागायुक्त-कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा.

(जबलपुर) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जबलपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों का शुक्रवार को संभागायुक्त धनंजय सिंह एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित किये जा रहे 36वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान कुलपति प्रो. डॉ राजेश कुमार वर्मा, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित भी मौजूद थे।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें