गैरतलाई शासकीय औषधालय HWC में नियमित योगाभ्यास, ग्रामीणों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
(गैरतलाई) शासकीय औषधालय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) गैरतलाई में प्रतिदिन योग प्रशिक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग सत्र में बड़ी संख्या में ग्रामवासी भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
योग प्रशिक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि योग को लेकर समाज में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। यदि योग को हम अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें, तो यह न केवल हमें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करता है, बल्कि युवाओं और बच्चों के भीतर सात्विक वातावरण का निर्माण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

योग कार्यक्रम के सफल संचालन में दवासाज सूबेदार सिंह, गोपाल परस्ते तथा ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। नियमित योगाभ्यास के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिल रहा है और ग्रामीणों में योग के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है।
✍️ सुजीत कुमार परौहा
RPKP INDIA NEWS
गैरतलाई
