जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) तथा जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा पीएमएसबीबाई, पीएमजेजेबीबाई, एपीबाई एवं पीएमजेडीवाई की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से उपस्थित एलडीओ श्री धीरज गुप्ता ने सभी बैंकों को जिले का सीडी रेशियो बढ़ाने तथा प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कैलाश नारायण आर्य द्वारा जिले के विभिन्न बैंकों के सीडी रेशियो की शाखा-वार प्रगति प्रस्तुत की गई तथा जिले में सीडी रेशियो बढ़ाने हेतु आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आरएम श्री ऋषि विश्वकर्मा, नाबार्ड के डीडीएम श्री मिर्जा फैसल बैग, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा टीकमगढ़ से एफओ श्री रनविजय सक्सेना, एसबीआई पीलीकोठी शाखा से श्री प्रकाश हरदासानी, एसबीआई आरबीओ छतरपुर से मैनेजर श्री दीप श्रीवास्तव, डिप्टी मैनेजर श्री अरुण कुमार रावत सहित जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें