दिव्यांगजनों के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष योग शिविर आयोजित

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के निःशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, निःशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक तथा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर योग विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
         मीडिया प्रभारी
    भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें