विद्युत कंपनी द्वारा माह सितंबर में विशेष शिविरो का कार्यक्रम निर्धारित –
( श्योपुर )
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मप्र विद्युत वितरण कंपनी वृत्त श्योपुर द्वारा उपभोक्ताओ की समस्या एवं कठिनाईयों के निदान के लिए श्योपुर दक्षिण संभाग के अंतर्गत जोन/वितरण केन्द्र पर माह सितंबर 2020 में विशेष शिविर लगाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
महाप्रबंधक विद्युत कंपनी श्री दिनेश सुखीजा ने बताया कि यह विशेष शिविर श्योपुर दक्षिण संभाग के जोन/वितरण केन्द्र श्योपुर शहर के लिए 04 सितंबर को लगाया जावेगा। इस शिविर का प्रभारी श्री इन्द्रेश्वर सिहं मो.न. 9131351383 रहेगे। श्योपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए 09 सितंबर को लगेगा। इसके प्रभारी श्री प्रदीप कुमार सनोदिया मो.न. 9131234166, कराहल में यह शिविर 04 सितंबर को लगेगा। इसके प्रभारी श्री आशीष जौदान मो0न. 9630399090 रहेगे।
इसी प्रकार बडौदा में 07 सितंबर को शिविर लगाया जावेगा। जिसके प्रभारी श्री लोकेन्द्र सिंह जाट मो.न. 7748921397 रहेगे, पाण्डोला में 11 सितंबर को शिविर आयोजित होगा। जिसका प्रभारी श्री अमित कुमार सिहं मो.न. 9630985051 को बनाया गया है। ढोटी मे शिविर 04 सितंबर को आयोजित होगा। जिसका प्रभारी श्री नीरज शाक्य मो.न. 9893349857 रहेगे। सोईकलां में यह शिविर 09 सितबंर को लगेगा। जिसके प्रभारी श्री सुमित झा मो0न 9584310167 रहेगे।
विशेष शिविरो की श्रृखला में माह सितंबर के अंतर्गत भोगिका तिराहा पर 07 सितंबर को शिविर आयोजित होगा। जिसका प्रभारी श्री हेमशंकर व्यास मो.न. 7974898938 रहेगे। ढोढर मे यह शिविर 11 सितंबर को आयोजित होगा। जिसके प्रभारी श्री नरेन्द्र परते मो.न. 9039304068 रहेगे। विजयपुर प्रथम के अंतर्गत यह शिविर 04 सितबंर के लगाया जावेगा। जिसका प्रभारी श्री अखिलेश सिहं मो.न. 7440759279 को बनाया गया है। विजयपुर द्वितीय के अंतर्गत यह शिविर 11 सितंबर के लगेगा जिसका प्रभारी श्री राजकुमार दुबे मो.न. 7024356473 रहेगे। वीरपुर के यह शिविर 11 सितंबर को आयोजित होगा। जिसका प्रभारी श्री मिलनराज सिहं जाटव मो.न. 7389830683 को बनाया गया है। रघुनाथपुर में यह शिविर 07 सितंबर को लगाया जावेगा। जिसका प्रभारी श्री मिलनराज सिहं जाटव मो.न. 7389830683 को नियुक्त किया है। गसवानी में यह शिविर 09 सितंबर को आयोजित होगा। जिसका प्रभारी श्री तुलसीराम सल्लाम मो.न. 7694824015 को बनाया गया है।
