मंत्री श्री सिलावट ने अतिवर्षा और अन्य कारणों से हुई फसलों की नुकसानी के सर्वे के दिये निर्देश –
( इन्दौर )
इंदौर के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जिले में हुई अतिवर्षा और अन्य कारणों से सोयाबीन की फ़सल में हुए नुक़सान के संबंध में जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि फ़सल बीमा योजना के तहत किसानों को वास्तविक नुक़सान ही पर उचित मुआवजा राशि दिलाई जायेगी। इस संबंध में मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर श्री मनीष सिंह से चर्चा की और राजस्व तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को फ़ील्ड पर जाने और सर्वे करने के निर्देश दिये है। ज़िले में अनेक स्थानों पर सोयाबीन की फ़सल पर वायरस लगने से फ़सल ख़राब होने के निरंतर शिकायतें प्राप्त होने पर मंत्री श्री सिलावट ने तत्परता से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
