भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा, हेमंत खण्डेलवाल ने जारी की सूची
(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। जारी सूची में विभिन्न क्षेत्रों एवं वर्गों के अनुभवी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार घोषित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने नव-मनोनीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

