छत्रपति संभाजीनगर के पैठण तालुका में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत
(महाराष्ट्र) छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका में रविवार को एक मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका में गत दिवस को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। पैठण तालुका में विवाहमांडवा–चौंडाला रोड पर एक मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाचोड के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर चव्हाण परिवार मोटरसाइकिल से खंडाला स्थित पारधी बस्ती की ओर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार दो महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पाचोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पाचोड पुलिस पंचनामा कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान सिद्धार्थ चव्हाण (30 वर्षीय), पायल सिद्धार्थ चव्हाण (27 वर्षीय), अंजना सिद्धार्थ चव्हाण (5 वर्षीय) और संजना अभिषेक चव्हाण (22 वर्षीय) के रूप में हुई है।
पिछले हफ्ते भी हुआ था सड़क हादसा
बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह सोलापुर में म्हसवड स्थित सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में गिरने से बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 7 अन्य घायल हुए थे. हादसे का शिकार हुए अधिकतर लोग एक ही गांव के बताए जा रहे थे, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
✍️ संजीव भागीरथी पांडे
महाराष्ट्र प्रमुख
RPKP INDIA NEWS
