मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन सशक्तीकरण और भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन

(भोपाल) मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र, बरखेड़ी भोपाल में किया गया। बैठक में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों सहित प्रदेश के सभी 52 जिलों के जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, एकजुटता तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर व्यापक चर्चा करना रहा।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री नारायण प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ महामंत्री प्रमोद कुमार दुबे एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सरफराज हुसैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी कार्ययोजना, भविष्य की रणनीतियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैंक मित्रों के समक्ष जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन के आगामी चुनावों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकता बनाए रखते हुए बैंक मित्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाने तथा बैंक मित्रों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने पर सहमति व्यक्त की

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
             कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें