जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाएं करे चांक-चौबंद- कलेक्टर
( शहडोल )
रेडक्रांस सोसायटी से चिकित्सालय में डायलेसिस मशीन की होगी व्यवस्था
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों ओपीडी, वर्न यूनिट, नवीन आईसीयू वार्ड, पीएनसी वार्ड, गायनिक ऑपरेषन थियेटर, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, कीमोडायलेसिस कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई मेडिसिंन विभाग, जिला वैक्सीन भण्डारगृह, मलेरिया एवं नेत्र चिकित्सा वार्ड, छय केन्द्र आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 राजेष पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ0 व्हीएस बारिया, डॉ0 जीएस परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, सहायक यंत्री विद्युत श्री पंकज द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने हिमोडायलेसिस कक्ष भ्रमण के दौरान पाया कि डायलेसिस के लिए केवल दो ही मशीने है जो पर्याप्त नही है रेडक्रास सोसायटी से एक डायलेसिंस मषीन तत्काल खरीदने के निर्देश सचिव रेडक्रास को दिये। वर्न यूनिट के सामने रखे गए कंडाम सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिये तथा नवीन आईसीयू वार्ड के मुख्य द्वार पर बनाये गये रैंप को मरम्मत कराने के निर्देश दिये। इसी तरह आक्सीजन सेंटर शेड को 15 से 20 फीट बढाने के भी निर्देश दिये। परिसर की साफ-सफाई और पौधों की छॅटाई के साथ भी नाले की मरम्मत के लिए भी कहा। चिकित्सालय परिसर में स्थिति पुराना शौचालय एवं स्नानागार भवन की स्थिति ठीक न होने के कारण परीक्षण कराकर तत्काल गिराने के निर्देश दिये। इसी तरह जिला वैक्सीन स्टोर के पासं खाली पड़ी हुई जमीन की सफाई कराकर गेट भी लगाने के निर्देश दिये, बगल में ही टूटी हुई बाउण्ड्री को तत्काल बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को दिये। खादय एवं औषधि विभाग की खण्डहर भवन को तत्काल गिराने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने टीवी वार्ड के बगल में खाली पड़ी जमीन का जेसीबी लगाकर समतलीकरण कराने एवं साफ-सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि चैंन लिंक कराकर चिकित्सालय परिसर में ईधर-उधर पडे़ निष्प्रोयोज पड़े वाहनों केा रखा जाएं साथ ही शेष पडी जमीन में बायोमेडिकल वेस्ट स्टोर करने के भी निर्देश दिये। इसी तरह जिला छय चिकित्सा के अगल बगल जेसीबी से साफ-सफाई कराने एवं पेडों की छटॉई कराने के भी निर्देश दिये। सफाई ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कि कहा कि जिला चिकित्सालय और परिसर में कचरे की तत्काल सफाई कराएं साथ ही यह सुनिश्चित करे की वार्डों की भी साफ-सफाई हर वक्त बनी रही। जिला चिकित्सालय में दिवालों पर लिखे गये श्लोकोनेा को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि जन सहयोग से दिवालों को सजाने का प्रयास होना चाहिए। प्रसूति वार्ड के सामने खडी मोटर साईकिलों को तत्काल स्टेंण्ड में खडे कराने के निर्देश दिये ताकि आने जाने वालो का रास्ता सुगम हो सकें। मदर वार्ड में भर्ती महिलाओं के परिजनों को मौके पर ही बैठक व्यवस्था के साथ ही कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि बेड खाली न होने के अभाव में गर्भवती महिलाएं जमीन पर लेटी हुई महिलाओं के लिए रोगी कल्याण समिति या रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से पलंग खरीदने के निर्देश दिये गए। जिला मलेरिया ऑफिस के सामने टायर के अभाव में खडे वाहन में तत्काल टायर लगवाने के भी निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये साथ ही बगल में कुंए में पम्प लगाकर बगीचों की सिंचाई करने के भी निर्देश दिये।
