शिप्रा संरक्षण में जन भागीदारी के लिए आह्वान
( उज्जैन )
उज्जैन शहर के 25 लायंस क्लब सहयोग के लिए तैयार
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज मेला कार्यालय में उज्जैन शहर के 25 लायंस क्लब के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में शिप्रा संरक्षण एवं शिप्रा किनारे किए जाने वाले पौधारोपण के संरक्षण के लिए जन सहभागिता प्राप्त करने के लिए वातावरण निर्माण करने की कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया गया । बैठ के में शिप्रा संरक्षण से जुड़े हुए श्री राजीव पाहवा , श्री सुभाष द्विवेदी एवं लायंस क्लब के कोऑर्डिनेटर एवं गवर्नर शामिल हुए ।
