मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल बैतूल में रविवार को प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम
(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 28 जून रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को बैतूल जिले में श्रवण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल रविवार को प्रातः 11 बजे .बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा के भैंसदेही नगर मंडल के बूथ क्रमांक 318 कुकरू में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।
इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
