जिला कोविड ट्रीटमेंट सेंटर कटनी मे अव्यवस्थाओं का आलम

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़: बरही अस्पताल में कोविड ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाने की मांग

( कटनी )

जिला अस्पताल कटनी के कोविड ट्रीटमेंट सेंटर की स्थिति बहुत ही अव्यवस्थित बताई जा रही है। कोरोना मरीजों की व्यवस्थाओं में भारी कमियां नजर आ रही है। कोरोना मरीजों को सही भोजन तक नही मिल पा रहा । भोजन में कीड़े मकोड़े मिलने की शिकायतें आ रही हैं एवं चाय ठंडी मिलती है । साफ सफाई बिल्कुल नहीं है। कोविड ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती लोगों ने बताया कि सेंटर के व्यवस्था के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है।
सेंटर में भर्ती बरही के मरीजो से अव्यवस्थाओ की जानकारी एवं प्रशासन की घोर लापरवाही को देखते हुए बरही नगर के लोगो ने बरही अस्पताल में कोरोना ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट : मतीन खान जिला ब्यूरो कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें