अधिवक्ता महिला को जान से मारने की दी गई धमकी
( कटनी )
महिला अधिवक्ता श्रीमती अंजुला बजाज को गत 13 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी 354 केस वापस करने के संदर्भ में तीन बार फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर आज दिनांक तक पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी विषय में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ कटनी की ओर से एक ज्ञापन एसडीएम कटनी को सौंपा गया और कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर सनत परौहा, राजेश तिवारी , प्रियदर्शन बड़गैया, अनिरुद्ध बजाज ,अनंत गुप्ता, अंशुल बहरे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी कटनी

