अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में दीक्षारंभ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(टीकमगढ़) आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ शशि प्रभा जैन के मार्गदर्शन में 3 दिवसीय दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एक जुलाई 2026 को नए प्रवेशित विद्यार्थियों को पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेलकूद, आईटी संरचना एवं ई-लाइब्रेरी से परिचित करवाया गया, 2 जुलाई 2026 को एनसीसी, एनएसएस, एंटी-रैगिंग, महिला सुरक्षा, छात्र आचरण, युवा उत्सव, खेलकूद आदि की जानकारी दी गई तथा 3 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट, बहुविषयक शिक्षा, विषय चयन एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिए गए।कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमार सैनी, डॉ राम मनोहर अहिरवार, प्रो. सुमित बनर्जी, डॉ कौशलेश पाठक, डॉ मुकेश अहिरवार, डॉ तेज प्रताप तिवारी, डॉ प्रतीक्षा चौबे, डॉ दीपिका स्वर्णकार, डॉ राजकुमार ठाकुर, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ मंजू कुशवाह, प्रो. स्तुति झा, प्रो. रजनी राय, लाइब्रेरियन प्रशांत जैन, कीड़ा अधिकारी अनिल झा एवं कई छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ कौशलेश पाठक के द्वारा व्यक्त किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें