ब्रेकिंग न्यूज़ अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
फसलों का सर्वे एवं मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
( दमोह )
अति बारिश होने की वजह से मध्यप्रदेश में लगी फसल का भारी नुकसान हो गया है जिससे किसान चिंतित नजर आ रहा हैं और मध्यप्रदेश सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसान आक्रोशित होकर अब सड़कों पर निकल चुके हैं ।इसी क्रम में दमोह जिले के समस्त किसानों ने एक विरोध रैली स्थानीय तहसील ग्राउंड में एकत्रित होकर मुख्य सड़कों से निकाली। किसानो ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जिसमें मांग की है कि उनकी फसलों का सर्वे कराकर अति शीघ्र मुआवजा दिया जाए। इस पूरी रैली मैं किसी भी राजनैतिक दल का कोई हस्तक्षेप नहीं था। रैली में भारी संख्या में जिले भर से किसान एकत्रित हुए।
रिपोर्ट: राजेश विश्वकर्मा ,दमोह

