संभागायुक्त द्वारा डिंडोरी जिले के आकांक्षी विकास खण्ड बजाग का सघन दौरा

स्कूलों एवं छात्रावासों में छात्रों के प्रवेश को अभियान के रूप में चलाएं : संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह

(जबलपुर) संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने डिंडौरी जिले के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य विकासखण्ड बजाग में सघन भ्रमण कर शासन की विभिन्न योजनाओं/गतिविधियों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान हाईस्कूल सरवाही और आयुष्मान आरोग्य मंदिर हर्रा टोला का निरीक्षण किया। सरवाही में उन्होंने विद्यार्थियों से उनके शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा विद्यार्थियों से कहा कि वे नियमित पठन पाठन करें। हर्रा टोला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवाईयों की उपलब्धता व एवं वितरण पंजी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा हर्रा टोला में ही सहकारी संस्था का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें