सनातन धर्म एवं राष्ट्रीय रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका पर होगा ‘सनातन अधिवक्ता सम्मेलन’

19 जुलाई को जबलपुर के श्री रामलीला मैदान सदर में होगा आयोजन, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो होंगे मुख्य वक्ता

(जबलपुर) जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में 19 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे श्री रामलीला मैदान, सदर (जबलपुर) में ‘सनातन अधिवक्ता सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श करना है।

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार के सदस्य प्रियांक कानूनगो मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं मध्यप्रदेश के उप महाधिवक्ता एडवोकेट विवेक शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सदस्य, उपभोक्ता फोरम एवं अधिवक्ता डी.पी. राय करेंगे।

आयोजकों ने जबलपुर सहित प्रदेश के सभी हिंदू अधिवक्ता बंधुओं से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के जिला अध्यक्ष उदय पांडे एवं जिला संगठन मंत्री सुमित यादव ने बताया कि सम्मेलन में सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित एवं अधिवक्ताओं की सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

✍️ मुरारी लाल तिवारी
  RPKP INDIA NEWS
            जबलपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें