दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र के चलते भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित
18-19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित बैठक की तिथि बदली, नई तारीख की घोषणा जल्द करेगा प्रदेश संगठन
(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 एवं 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब निर्धारित तिथि पर नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दतिया विधानसभा उपचुनाव तथा विधानसभा सत्र के कारण संगठन ने बैठक की तिथि आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा कार्यसमिति बैठक की नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। संगठन स्तर पर इसकी तैयारियां यथावत जारी हैं और नई तिथि की सूचना सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समय रहते उपलब्ध करा दी जाएगी।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर
