सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने सफल उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन करें –

Advertisement

( आगर-मालवा )

विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा अखिल भारतीय एवं राज्य प्रशासनिक सेवाओं के उम्मीदवारों हेतु सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संचालित है। जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओ में सफलता प्राप्त करने प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती है।
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण आगर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में प्रोत्साहन राशि प्रारंभिक परीक्षा उत्तीण करने पर 20 हजार, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार एवं साक्षात्कार में सफल होने पर 25 हजार रुपए की राशि प्रदाय की जाती है। इसी तरह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा हेतु तीनों स्तरों के लिए क्रमशः 40 हजार, 60 हजार एवं 50 हजार की प्रोत्साहन राशि सफलता प्राप्त छात्र को प्रदान की जाती है।
सहायक संचालक ने बताया कि विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के जिले के मूल निवासी छात्र जिन्होेंने मध्यप्रदेश लोक सेवा एवं संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा विभिन्न स्तरों पर उत्तीर्ण की हो, वे सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने हेतु 31 अगस्त 2020 तक अपने आवेदन फार्म संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित कार्यालय क्रमांक 209 में जमा करवा सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें