पेड़ों बिना जीवन अपूर्ण – वृक्षारोपण करके करो प्रकृति को परिपूर्ण
( विजयराघवगढ़ )
नेहरू युवक केंद्र कटनी के तत्वधान में में “गंदगी मुक्त भारत अभियान” के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोनू चौधरी और शिवानी सोनी के द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला विजयराघवगढ़ स्कूल प्रांगण में दो दर्जन से ज्यादा फलदार पौधे रोपे गए। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोनू चौधरी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अमरूद, कटहल, नीम, आवला, सीताफल आदि के फलदार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृक्षों का संरक्षण करना एवं हरियाली को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही हमें इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी होगी जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा और हमें फलों के साथ-साथ शुद्ध वायु भी मिलेगी।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा बिजयराघवगढ़

