दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, नेताओं ने जताई जीत की उम्मीद

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल, जनता से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील

(दतिया) दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक फूलसिंह बरैया, दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि माँ पीताम्बरा के आशीर्वाद और दतिया की जागरूक एवं न्यायप्रिय जनता के समर्थन से कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता की आस्था कांग्रेस के पक्ष में मजबूत जनादेश के रूप में सामने आएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें