ओरछा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, श्री राम राजा सरकार के किए दर्शन

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

(ओरछा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ ओरछा स्थित श्री राम राजा सरकार मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया।इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों नेताओं ने प्रदेश में विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें