सड़क मे हुए गड्ढों मे वृक्षारोपण कर किया विरोध प्रदर्शन
( दमोह )
एक ओर बारिश बहुत ज्यादा हो रही है दूसरो ओर वही शहर की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे भी नजर आने लगे हैं। इन्ही गड्ढों में आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं जिनको देखते हुए शहर के जागरूक युवाओं ने नगर पालिका को पहले यह जानकारी दे दी थी कि सैडकों में जो गड्ढे हुए हैं उन्हें तत्काल भरवाया जाए। लेकिन नगर पालिका के द्वारा सड़कों के गड्ढे नहीं भरवाए गए जिस पर शहर के कंकाली माता मंदिर से बेलाताल जाने वाले मार्ग पर सड़कों में बने गड्ढों को ना भरे जाने के विरोध में विभिन्न वार्ड वासी एवं जागरूक युवकों ने सड़क में हुए गड्ढों में आज वृक्षारोपण कर विरोध प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट: राजेश विश्वकर्मा, दमोह
