महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुन: मूर्ति स्थापना की मांग

Advertisement

( कटनी )

चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक छह में रहवासियों ने मांग की है कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति जो कुछ वर्षों पूर्व चौराहे पर स्थापित थी और उसे षड़यंत्र पूर्वक हटवा दिया गया अब वार्ड वासी एवं नगरवासी प्रशासन से दोबारा मांग करते हैं कि पुनः मूर्ति की स्थापना की जाए ताकि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। चंद्रशेखर आजाद वार्ड उन्हीं के नाम से रखा गया था। रहवासी वहां पुनः मूर्ति स्थापना की मांग कर रहे हैं। इस मुहिम में कर्मठ युवा इंद्र मिश्रा, आशू खंपरीया, डब्बू डेंगरी, राजेंद्र सरावगी, डॉक्टर चक्रवर्ती, प्रशांत रजक, मनोज रजक, बर्मन जी, पप्पू शेन, राजू सेंन, आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट : मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें