जय जय जगन्नाथ के जय घोष से गूंजा समूचा विजयराघवढ़ क्षेत्र, धूम धाम से निकली महाप्रभु की रथ यात्रा
रथ खींचने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जगह जगह भक्तों ने किया यात्रा का स्वागत, भक्ति में सराबोर नजर आया नगर
(विजयराघवगढ़) RPKP INDIA NEWS विजयराघवगढ़ में भगवान जगन्नाथ का महोत्सव अपार उत्साह के साथ मनाया गया। संकटमोचन आश्रम जगन्नाथ धाम में महाप्रभु की विशेष पूजा अर्चना आचार्य कृष्णदास पाण्डेय, वेदाचार्य राकेश उरमलिया द्वारा की गई जिसके बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी, सुभद्रा जी और बलदाऊ जी को रथ पर आरूढ़ करके यात्रा निकाली गई। वैष्णवाचार्य संत नारायण स्वामी और वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉक्टर राघवेश दास जी वेदांती के सान्निध्य में यात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होना और रथ की डोर खींचना सनातन परंपरा में चार धाम यात्रा के समान पुण्यदायी माना जाता है। इसी आस्था के साथ विजयराघवगढ़ में संकट मोचन आश्रम जगन्नाथ धाम से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु तेज धूप के बावजूद भी शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे मार्ग में ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारे लगाते हुए रथ की डोर खींचते रहे। रथ को रंग-बिरंगे पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों की थाप से माहौल भक्तिमय बना।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में रथ की डोर खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री रामहर्षण कुंज में जगन्नाथ जी भव्य आगवानी करते हुए पूजन वंदन किया गया। इसके अलावा भी जगह जगह श्रद्धालुओं ने महाप्रभु की पूजा अर्चना की। वहीं लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और पेयजल, लस्सी, खिचड़ी, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण कर पुण्यलाभ लिया। उल्लेखनीय है कि यात्रा संकट मोचन आश्रम जगन्नाथ धाम प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पंचमठा धाम पहुंची और पुनः संकट मोचन आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। यहां भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
रथ यात्रा महोत्सव में विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे, कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर, विजयराघवगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, तहसीलदार मनीष शुक्ला, सीएमओ मनीष परते, प्रमोद मिश्रा, केशवानंद तिवारी, रामाधार गौतम, शैलेन्द्र शुक्ला, अरविन्द बडगैंयां, श्याम तिवारी, संदीप बाजपेई, अनिल शर्मा, तारा सिंह, डॉक्टर अनिल मिश्रा, अरुण मिश्रा, संदीप मिश्रा, लक्ष्मण पांडेय, कमलेश गुप्ता, ब्रह्ममूर्ति तिवारी, देवेश मिश्रा, शिवकुमार पांडेय, विमलेन्दु पयासी, विपिन सोनी, गुड्डू सिंह बघेल, जयवंत सिंह चौहान, रत्नेश प्रताप सिंह, रमाकांत तिवारी, अवधराज तिवारी, ओपी तिवारी, हरीश दुबे, मनोज गुप्ता, घनश्याम ताम्रकार, गुड्डू बडगैंयां, मोनू सेठी, सुरेन्द्र दुबे, लक्ष्मी द्विवेदी, दाऊ जायसवाल, संता विश्वकर्मा, हरि साहू, प्रहलाद तिवारी, राकेश गुप्ता, माधुरी मिश्रा, पद्मा ताम्रकार, रमाकांत गौतम, पत्रकार पंडित जागेश्वर मिश्रा, मोहम्मद लईक, अजय त्रिपाठी, आशुतोष सराफ, हंसराज सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति थी। रथ यात्रा महोत्सव में पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।
✍️ अजय त्रिपाठी
न्यूज एडिटर
RPKP INDIA NEWS

