अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

(सीधी) संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक 9 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में अपर कलेक्टर श्री बी.पी. पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न पंजीकृत कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को एजेंडे के रूप में प्रस्तुत किया।

बैठक में कर्मचारी संगठनों द्वारा उठाए गए विषयों पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने संगठनों के पदाधिकारियों की बात सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया। बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार कर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला शाखा सीधी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस, अपाक्स, मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तथा मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें