परीक्षा केन्द्रों पर कलेक्टर प्रतिनिधि की तैनाती रहेगी –

Advertisement

( मुरैना )

माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा डी.एल.एड. नियमित प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षायें एक सितम्बर से प्रारंभ हो रही है। इन 11 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक अधिकारी कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जो केन्द्राध्यक्ष के साथ अपनी उपस्थिति में थाने से पेपर निकलवाकर पेपर खुलने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक पूरा कार्य अपनी उपस्थिति में ही संपन्न करायेंगे। जिसमें थाना सिटी कोतवाली मुरैना के लिये राजस्व निरीक्षक श्री सरस्वतीशरण शर्मा, सिविल लाईन मुरैना के लिये राजस्व निरीक्षक श्री सुरेश यादव और स्टेशन रोड़ थाना के लिये राजस्व निरीक्षक श्री अनुपम श्रीवास्तव को तैना किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें