मुख्यमंत्री श्री चौहान के इंदौर भ्रमण के दौरान अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलवार सौंपे गये दायित्व –
( इन्दौर )
|
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 28 अगस्त को प्रस्तावित इंदौर भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न व्यवस्थाएं और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है।
अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर विमानतल पर सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर श्री पवन जैन कार्यक्रम स्थल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा होटल निर्वाणा कुमेड़ी के प्रभारी होंगे। अपर कलेक्टर श्रीमती कीर्ति खुरासिया देवगुराड़िया कार्यक्रम की प्रभारी होंगी। रेसीडेंसी कोठी पर संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश रहेंगे। अभय प्रशाल के कार्यक्रम की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर श्री अंशुल खरे को दी गई है। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिये भी विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है। उक्त अधिकारी सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी देखेंगे। |
