दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने संचालन समिति की घोषित

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने जारी की सूची

(भोपाल/दतिया) RPKP INDIA NEWS भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को और गति देते हुए उपचुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं उपचुनाव सह प्रभारी राहुल कोठारी ने संचालन समिति की सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार समिति में विभिन्न वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संचालन समिति चुनाव अभियान के समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन, कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य करेगी।

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि यह समिति दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा चुनावी गतिविधियों के बेहतर समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश नेतृत्व ने समिति के सभी सदस्यों से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
          मीडिया प्रभारी
        भाजपा मंडल कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें