भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
भोपाल, RPKP INDIA NEWS मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभा एवं जिलों से जुड़े विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री श्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित कार्य संस्कृति में कार्यकर्ताओं की बात सुनना और जनता की समस्याओं का समाधान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार आमजन के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा उनकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए त्वरित पहल करने पर कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह का आभार व्यक्त किया।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
मीडिया प्रभारी
भाजपा मंडल कैमोर
