कायाकल्प अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय बैतूल को तृतीय पुरस्कार मिला –

Advertisement

( बैतूल )

कायाकल्प अभियान अंतर्गत बेहतर कार्य करने पर वर्ष 2019-20 के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल को प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उक्त पुरस्कार की घोषणा की। जिले से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्री राकेश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप धाकड़, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, आरएमओ डॉ. एके पाण्डे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि कायाकल्प अभियान अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में संक्रमण मुक्त वातावरण एवं स्वच्छता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें