रक्षाबंधन और सावन पर कटनी प्रधान डाकघर की विशेष सौगात, स्पेशल राखी काउंटर और गंगोत्री का पवित्र गंगाजल उपलब्ध
(कटनी) भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन और पवित्र सावन माह के अवसर पर कटनी प्रधान डाकघर, जबलपुर संभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष सेवाएं शुरू की हैं। इस पहल के तहत जहां राखी भेजने के लिए स्पेशल राखी काउंटर स्थापित किया जाएगा, वहीं श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम का पवित्र गंगाजल भी उपलब्ध कराया गया है।
एक ही स्थान पर मिलेगी राखी बुकिंग की सभी सुविधाएंप्रधान डाकघर में स्थापित स्पेशल राखी काउंटर पर ग्राहकों को राखी की बुकिंग, पैकिंग और डाक संबंधी मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य देश और विदेश में रहने वाले भाई-बहनों तक राखी को सुरक्षित और समय पर पहुंचाना है।विदेश भेजने के लिए निःशुल्क पिकअप सुविधा विदेश में रहने वाले परिजनों को राखी भेजने के इच्छुक ग्राहकों के लिए डाक विभाग ने निःशुल्क पिकअप सुविधा भी शुरू की है।
इसके लिए ग्राहकों को व्हाट्सएप नंबर 7587598077 पर अपना नाम और पता भेजना होगा। निर्धारित शर्तों के अनुसार डाक विभाग घर या कार्यालय से ही राखी एवं पार्सल का संग्रहण करेगा।इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस (आईटीपीएस) के माध्यम से कम लागत में ट्रैकिंग सुविधा के साथ अनेक देशों में राखी भेजने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।सावन में मिलेगा गंगोत्री धाम का पवित्र गंगाजलसावन माह में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए कटनी प्रधान डाकघर में गंगोत्री धाम का पवित्र गंगाजल भी उपलब्ध कराया गया है। श्रद्धालु यहां से गंगाजल प्राप्त कर शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं।
समय रहते कराएं बुकिंगकटनी प्रधान डाकघर ने नागरिकों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दौरान अंतिम समय की भीड़ से बचने और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए अपनी राखी एवं उपहार जल्द बुक कराएं तथा भारतीय डाक की सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक सेवाओं का लाभ उठाएं।भारतीय डाक का संदेश:”रिश्तों की डोर हो या आस्था का विश्वास, भारतीय डाक है आपके हर पर्व के साथ। इस रक्षाबंधन और सावन में अपनाइए भारतीय डाक की सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सुविधाजनक सेवाएं।”
