एसीसी कैमोर ने फिर अधिकारियों को किया गुमराह……,
( कैमोर )
नौनिहालों के विद्यालय को बनवाया कोरोना ट्रीटमेंट सेंटर..
“पूछता है….आर.पी.के.पी. इंडिया न्यूज…” ??
प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से लगभग समस्त जिलों में कोविड केयर सेंटर (चिकित्सालय) की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है।
विजयराघवगढ़ क्षेत्र के औद्योगिक नगरी कैमोर में भी एसीसी स्कूल को कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है,
अनुमति/स्वीकृति देने वाले संबंधित अधिकारियों ने एक पल भी नहीं सोचा,कि यह स्कूल रहवासी क्षेत्र के बीचो-बीच है..|
औद्योगिक नगरी के समस्त कर्मचारियों का दिन भर आवागमन लगा रहता है..|
स्कूल की खिड़कियां खोलते ही रहने वाले कर्मचारी/अधिकारी के क्वार्टर मात्र 10 कदम की दूरी में ही है, सामने एक बहुत बड़ा प्लेग्राउंड भी है…|
जिसमें छोटे-बड़े बच्चे,बुजुर्ग खेलने-कूदने, वाकिंग कर शरीर को स्वस्थ रखने के प्रयास में निरंतर आते हैं।
संबंधित अधिकारियों ने एक पल यह भी नहीं सोचना उचित समझा कि स्कूलों में 6 से 14 साल तक के नन्हे-मुन्ने नौनिहाल बच्चे पढ़ने आएगे।
यह बात अलग है, की वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद है, लेकिन भविष्य में फिर से स्कूलों की शुरुआत होने की संभावना भी है.. तो क्या इन नन्हे मुन्ने नौनिहाल एवं देश के उज्जवल भविष्य बच्चों के विद्यालयों का ही उपयोग अनिवार्य है???
इतनी बड़ी एसीसी औद्योगिक कंपनी में जगह की कमी है क्या??
आर.पी. के. पी. इंडिया न्यूज़ ने लगभग क्षेत्र के सभी नागरिकों से , बच्चों के अभिभावकों से जनता के जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की…
सभी ने अपने-अपने मत दिए और कहा कि किस से बोले???
कैसे बोले??
सुनने वाला कोई है क्या??
कहीं ना कहीं पीड़ा है … आहत है… इस गंभीर विषय को लेकर…..आम जनमानस के मन में, दिलों में..वह पीड़ा है, जो वह किसी से व्यक्त कर नहीं पा रहे हैं…
प्रशासनिक अधिकारियों का संबंधित विषय में इस तरह एकाएक निर्णय लेना भविष्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है…|
वही कहावत याद आएगी….
आगे दिन पीछे गए, गुरु को किया ना हेत…. अब पछताए होत क्या ???, जब चिड़िया चुग गई खेत…
आर.पी.के.पी. इंडिया न्यूज़ की ओर से समस्त संबंधित अधिकारियों से बारंबार निवेदन है, नम्रतापूर्वक प्रार्थना है.. कि *कोविड केयर सेंटर(चिकित्सालय)
स्कूल मे न बनाते हुए,कहीं अन्यत्र एकांत में रहवासी क्षेत्र से बाहर बनाए जाने पर पुनर्विचार किया जाए।
निवेदनकर्ता
(संतोष प्रसाद तिवारी) कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद मध्यप्रदेश
चीफ एडिटर
RPKP INDIA NEWS
( गुलशन चक्रवर्ती )
राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद नगर अध्यक्ष/
आर.पी.के.पी. इंडिया न्यूज़ ..रिपोर्टर कैमोर,
