गणेश प्रतिमा विसर्जन पर आदेश बदलने को लेकर शिवसेना का ज्ञापन
( जबलपुर )
शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन जबलपुर कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता को सौंपा जिसमें मांग की गई है कि वर्तमान समय गणेश स्थापना को लेकर धार्मिक वातावरण चल रहा है जिसको लेकर के जबलपुर जिले के पूर्व कलेक्टर भरत यादव ने धार्मिक संगठनों साधु-संतों के साथ बैठकर यह तय किया था कि गणेश जी की प्रतिमा 4 फुट की होगी और कुंड में विसर्जन करने हेतु 5 लोगों को आदेशित किया था। उस आदेश की प्रति सभी मंदिरों में चस्पा आज भी देखी जा सकती है परंतु हाल ही में जबलपुर नवागत कलेक्टर महोदय द्वारा गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर घर पर ही विसर्जित करने के आदेश से हिंदू धर्मावलंबियों में आक्रोश है और वह इस आदेश के विरुद्ध ज्ञापन देकर पुनः मांग कर रहे हैं कि पूर्व के कलेक्टर महोदय के आदेश को यथावत रखा जाए कि 5 लोग जाकर के कुंड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर सकें। हमारी मांगों को दृष्टिगत रखते हुए स्वीकार किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसमें डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वह आदेश को आपत्ति के बाद पुनः स्पष्ट कर प्रसारित करेंगें । ज्ञापन सौंपने वालों में कन्हैया तिवारी
प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना, रवि बैन प्रदेश मीडिया प्रभारी, नितिन नामदेव, सोनु गुप्ता, अचल नायडू, रिंकु ठाकुर, संदीप यादव, शानु सिंह, लोकेश रैकवार इत्यादि शिवसैनिक उपस्थित थे ।
रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी , जबलपुर

