“मानवाधिकार अनमोल रत्न” से नवाजे गए स्व. शरद कुमार सिंह, धर्मपत्नी शांति सिंह जी का मैहर में भव्य सम्मान

कृष्णा प्रकृति प्रबंधन संस्थान द्वारा निज निवास में स्वर्गीय श्री शरद कुमार सिंह की धर्म पत्नी शांति सिंह को किया गया सम्मानित

मैहर (RPKP INDIA NEWS) शिक्षक, कलाकार और समाजसेवी के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले स्वर्गीय श्री शरद कुमार सिंह जी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मरणोपरांत “राष्ट्रीय मानवाधिकार अनमोल रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान समारोह विगत 12 जुलाई 2026 को इंदौर में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्व. श्री शरद कुमार सिंह के सुपुत्र एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह “मंजू सर” ने यह सम्मान ग्रहण किया। उन्हें इस दौरान प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शाल और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुण्य स्मृति में धर्मपत्नी का सम्मान

इंदौर में हुए राष्ट्रीय सम्मान अर्जित के उपलक्ष्य में मैहर मे कृष्णा प्रकृति प्रबंधन संस्थान के संचालक अजय मिश्रा एवं लोकमान्य तिलक विद्यालय की संचालिका श्रीमती शोभा मिश्रा ने स्व. श्री शरद कुमार सिंह के निज निवास किला चौक, पुरानी बस्ती, मैहर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांति सिंह जी को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती शांति सिंह जी को श्रीफल, पुष्पमाला, शाल और साड़ी भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। पूरा परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

31 वर्षों पुरानी मित्रता का सम्मान

यह सम्मान इसलिए भी विशेष बन गया क्योंकि स्वर्गीय श्री शरद कुमार सिंह और स्वर्गीय श्री हर प्रसाद मिश्रा दोनों ही शिक्षक थे और 31 अक्टूबर 1992 को एक ही दिन सेवानिवृत्त हुए थे। दोनों के बीच गहरी मित्रता थी। आज स्व. हर प्रसाद मिश्रा के छोटे पुत्र अजय मिश्रा द्वारा अपने पिता के मित्र की धर्मपत्नी को सम्मानित करना वास्तव में अलौकिक और सारगर्भित पहल रही।

इस सम्मान के लिए रवींद्र सिंह “मंजू सर” ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान मेरे पूज्य पिता जी की शिक्षा, कला और समाजसेवा का सम्मान है। अजय मिश्रा और शोभा मिश्रा द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे परिवार के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें