लोकायुक्त प्रकरण के चलते सेल्समैन वीरेंद्र सिंह का प्रमोशन निरस्त

आपत्ति के बाद विभागीय जांच में सामने आईं विभिन्न मामलों की जानकारी, अंतिम निर्णय तक आदेश पर रोक

खितौली (RPKP INDIA NEWS) कटनी जिले की खितौली मर्यादित सहकारी वृताकार समिति खितौली में पदस्थ सेल्समैन वीरेंद्र सिंह के प्रमोशन आदेश के बाद दर्ज कराई गई लिखित आपत्ति के मामले में विभागीय जांच कराई गई। जांच के दौरान संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध लोकायुक्त सहित अन्य मामलों की जानकारी सामने आने के बाद विभाग ने प्रमोशन आदेश निरस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह के प्रमोशन को लेकर आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच की गई। जांच में लोकायुक्त प्रकरण सहित अन्य मामलों का उल्लेख सामने आया। इसके बाद विभाग ने लोकायुक्त प्रकरण के अंतिम निर्णय आने तक प्रमोशन आदेश को निरस्त करने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि सेल्समैन वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। वहीं, पूर्व में जबलपुर लोकायुक्त द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रमोशन आदेश निरस्त होने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें