बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए दो अधिकारी पुरस्कृत

(मैहर)  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में आयोजित टीएल बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो अधिकारियों को बेस्ट परफार्मर आफ दा वीक के रूप में सम्मानित किया गया। कलेक्टर मैहर श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन एवं विभागीय कार्य दायित्वों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिला बाल विकास के सीडीपीओ अमरपाटन नागेन्द्र प्रताप तिवारी एवं श्रम अधिकारी नरेश पटेल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, रामनगर एसपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें