प्रारंभिक शिक्षा की पात्रोपाधि परीक्षा के लिए निरीक्षण दल गठित –
( श्योपुर )
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव मे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के निर्देशो के क्रम में संचालित पत्र 2019-20 की प्रांरभिक शिक्षा की पात्रोपाधि पाठ्यक्रम नियमित प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा के सफल संचालन तथा नकल पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण दल गठित किये गये है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षण दल क. 01 के दल प्रभारी श्री नवजीवन पावर सहायक कलेक्टर श्योपुर रहेगे। उनके दल में सदस्य के रूप में प्राचार्य डाईट श्री राघवेन्द्र सिहं सिकरवार एवं सहायक ग्रेड-3 श्री आरके भटनागर को शामिल किया गया है। इस दल की ड्यूटी शा. उत्कृष्ट उमावि श्योपुर पर रहेगी। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिहं दल क्रमांक 02 के प्रभारी बनाये गये है। उनके दल में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एमएल गर्ग एवं सहायक ग्रेड-3 श्री इमरान खान दल के सदस्य रहेेगे। इस दल की ड्यूटी शा. मॉडल उमावि श्योपुर लगाई गई है। इसके अलावा दल क्र. 03 का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री बिजेन्द्र यादव को बनाया गया है। उनके दल में खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्योपुर श्री गोविन्द सिहं सिकरवार एवं सहायक ग्रेड-3 श्री अरविन्द्र शर्मा का सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इस दल की ड्यूटी शा. कन्या उमावि श्योपुर पर लगाई गई है। गठित निरीक्षण दल परीक्षा केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेगे।
