गंदगी भारत छोड़ों अभियान में सीएमओ अन्य निकायों में कर रहे जांच –
( खरगौन )
गंदगी भारत छोड़ों अभियान पूरे प्रदेश में 16 अगस्त से प्रारंभ हुआ, जो सभी नगरीय निकायों में 30 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के दौरान की गई गतिविधियों तथा स्वच्छता कार्यक्रम की सत्यता जांचने के लिए संभाग संयुक्त संचालक इंदौर द्वारा नजदीकी निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अन्य निकायों में समकक्ष आंकलन करने के लिए भेजा गया। इसी के अंतर्गत खरगोन नगर पालिका की समीक्षा के लिए महेश्वर नप के सीएमओ राजेंद्र मिश्रा को भेजा गया। सीएमओ मिश्रा द्वारा शनिवार को नगर के मुख्य स्थलों का भ्रमण कर गंदगी छोड़ों अभियान में नगर पालिका खरगोन द्वारा क्रियांवित कार्यों की समीक्षा कर गुगल मीट लिंक पर अवलोकन कर संतुष्टि जताई गई। इस दौरान सीएमओ मिश्रा को नगर के मुख्य क्षेत्र एवं सभी व्यवसायिक क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया गया।
