कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
कटनी – इस वर्ष 30 अगस्त को मोहर्रम पर्व मनाया जायेगा। कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण एवं हालात को देखते हुये तथा मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में मूर्ति, ताजिया, सवारी, टिपारी आदि का विसर्जन सार्वजनिक रुप से नदियों, तालाबों, कुण्डों तथा अन्य स्त्रोत पर किया जाना और आमजन का भीड़ के रुप में एकत्रित रहना प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। उक्त सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये प्रभारी उपखण्ड मजिस्ट्रेट कटनी संघमित्रा गौतम को नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जारी आदेशानुसार 30 अगस्त की प्रातः 8 बजे से थाना क्षेत्र कोतवाली अन्तर्गत तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र खम्परिया की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कुठला थाना क्षेत्र अन्तर्गत नायब तहसीलदार राजेश कौशिक और राजस्व निरीक्षक बृज बिहारी दुबे को नियुक्त किया गया है। थाना क्षेत्र माधवनगर अन्तर्गत नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल और राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनकेजे थाना क्षेत्र अर्न्तगत सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी, रंगनाथ थाना क्षेत्र में सहायक अधीक्षक देवी सिंह बागरी और पुलिस कन्ट्रोल रुम में अधीक्षक भू-अभिलेख मायाराम कोल की ड्यूटी लगाई गई है।
