रक्षाबंधन बना ‘सुरक्षा बंधन’, अडानी-एसीसी ग्रुप ने दिया नागरिक सुरक्षा का संदेश
पर्व के माध्यम से सड़क सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संकल्प
कैमोर। RPKP INDIA NEWS
रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के संदेश से जोड़ते हुए अडानी-एसीसी ग्रुप द्वारा ‘सुरक्षा बंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में सीपीएम सुदीप्ता मंडल, क्लस्टर हेड एचआर दिनेश पाठक, सेफ्टी हेड देबेंद्र महापात्र, सौरभ दीक्षित एवं अडानी फाउंडेशन की हेड श्रीमती ऐनट विश्वास सहित अडानी एसएससी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डीएवी एवं एसीसी पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के स्नेह और रक्षा के पारंपरिक भाव से आगे बढ़ाते हुए सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक सुरक्षा और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया।

अडानी-एसीसी ग्रुप की इस पहल के माध्यम से सड़क सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और सामुदायिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि रक्षा का बंधन केवल पारिवारिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

