उद्योग नगरी एसीसी के क्षेत्र की सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल- प्रशासनिक अधिकारी हैं मौन
( कैमोर )
उद्योग नगरी एसीसी कैमोर क्षेत्र की तिलक चौक से लेकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए अमरैया पार तक की समूची सड़क खस्ताहाल है जिसमें सड़क के बीचो बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं । इस रोड में दो पहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल होते रहते हैं। इस उद्योग नगरी मे स्थिति ए सी सी सीमेंट कंपनी व एवरेस्ट कंपनी दोनों कंपनियां प्रत्येक माह करोड़ों का व्यापार करती हैं जिसके तहत यहां भारी वाहनों की रात और दिन आवाजाही होती है जिससे नगर की मेन रोड गड्ढों में तब्दील हो चुकी है । सड़क के मुख्य मार्ग से ए सी सी कंपनी द्वारा अपने क्षेत्र में सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया गया था जिसके सुधार हेतु बीच-बीच में पैच वर्क करा कर सड़क में रिपेयरिंग करा दी जाती है किंतु आगे पाठ पीछे सपाट की तर्ज में काम होता है। जहां एक और गड्ढों में रिपेयरिंग कार्य होता है वहीं दूसरी ओर फिर से नए गड्ढे हो जाते हैं,।फलस्वरूप लोगों का निकलना दूभर हो चुका है। एसीसी प्रबंधन द्वारा मरम्मत के दौरान लाइम स्टोन चूरी गड्ढों में भरी जाती है जिससे आते जाते वाहनों से धूल प्रदूषण इतना ज्यादा होता है नगर वासियों का रोड पर चलना मुश्किल हो रहा है और दमा हृदय रोग टीवी के मरीज बढ़ने की भी आशंका बनी रह्ती है ।
आपको बता दे की तहसील के प्रमुख जबाबदार अधिकारी एस डी एम विजयराघवगढ़ के निवास की ब्यवस्था भी ए सी सी प्रबन्धन द्वारा कालोनी के बंगले में कराई गई है ताकि क्या मजाल की अधिकारियों की नजर भी इन गड्ढो पर पड़ सके। कलेक्टर महोदय से जनापेक्षा है कि जाँच के आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों से गड्ढे भरने की जगह कैमोर मुख्य मार्ग की सड़क बनाने के आदेश हो।
रिपोर्ट: जागेश्वर प्रसाद मिश्रा एवं गुलशन चक्रवर्ती RPKP INDIA NEWS
