कोरोना हो या बाढ़ आपदा हर संकट से जनता को बाहर निकालेगी प्रदेश सरकार
( होशंगाबाद )
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में बचाव कार्य के लिए प्रशासन सहित सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस टीम की सराहना
|
क्षति का आंकलन कर शीघ्र राहत पहुँचाई जायेगी
लक्ष्य एक ही था किसी की जान न जाए
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 28 व 29 तारीख को हुई भारी बाारिश से मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सो में निर्मित हुई बाढ़ आपदा पर लगातार दिनरात नजर बनाई रखी गई। हमने केन्द्र सरकार से भीषण बाढ़ आपदा से निपटने के लिए आर्मी व हेलीकाप्टर की सहायता मांगी। जिसके माध्यम से अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में सक्रियता से बचाव कार्य किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता कष्ट में हो तो मामा बंगले में नही बैठ सकते। उन्होंने कहा कि होशंगाबाद के बाढ़ प्रभावित ग्राम बालाभेंट, जनकपुर, तमचरू, गुराड़िया, मुड़ियाखेड़ा, जासलपुर, मालाखेड़ी आदि क्षेत्रो में लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि लोग छतो पर, पेड़ो पर फसे हुए हैं। ऐसे लोगो का रेस्क्यू आपरेशन जारी रख राहत एवं बचाव का कार्य सक्रियता से किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि जिस प्रकार बाढ़ प्रभावितो का बचाव कार्य किया गया है उसी तरह प्रभावितो को हुई हानि का आंकलन कर सहायता पहुँचाई जाए। मुख्यमंत्री ने संकट की घड़ी में प्रशासन, सेना, होमगार्ड, एनडीआरएफ,
एसडीआरएफ, पुलिसटीम के प्रयासो की सराहना की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भीषण बाढ़ आपदा में प्रशासन, सेना, होमगार्ड, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फसे लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानो पर पहुँचाने का उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम के प्रयासो की सराहना की। उन्होंने मैदानी प्रशासनिक अमले कोटवार एवं पटवारियो द्वारा संकट की घड़ी में किये गये बेहतर प्रयासो की प्रशंसा की। |
